Learn how to bowl a perfect Googly in Hindi | पर्फेक्ट गूगली डालना सीखे

अगर आप बहुत समय से गेंदबाज़ी कर रहे है तो आप इस आर्टिकल को एक बार पड़ेंगे और थोड़ी प्रैक्टिस करेंगे तो आसानी से सिख जायेंगे गूगली डालना लेकिन अगर आप नए हो क्रिकेट खेल में तो सबसे पहले आपको क्रिकेट खेलने के किन स्किल्स की जरुरत पड़ती है बिगिनर्स के लिए वो जानना होगा और फिर थोड़ी ज्यादा प्रैक्टिस करने पर आप भी बहुत अच्छे से सिख जायेंगे ।
तो चलिए बिना किसी देरी किये जानते है गूगली क्या है और इसको कैसे है -
गूगली क्या है ?
सबसे पहले जानते है गूगली होता क्या है ? तो में आपको बता देता हूँ की गूगली एक गेंद को फेकने का प्रकार ही होता है जिससे बल्लेबाज़ आसानी से आउट हो सकता है और अगर मैं आपको विस्तार में समझाऊ तो स्पिन गेंदबाज द्वारा फेंकी गई एक प्रकार की डिलीवरी को संदर्भित करता है। गुगली विशिष्ट लेग स्पिन प्रकार की डिलीवरी का एक रूपांतर है, जिसमें गेंद को गेंदबाज के हाथ से इस तरह प्रस्तुत किया जाता है कि एक बार गेंद पिच होने पर, यह लेग स्पिनिंग प्रकार की डिलीवरी की विपरीत दिशा में भटक जाती है (यानी ऑफ स्टंप के बजाय लेग स्टंप की ओर)। तो दोस्तों हमने यह तो जान लिया की गूगली क्या है तो चलो अब जानते है की परफेक्ट गूगली कैसे डालते है।
पर्फेक्ट गूगली डालना सीखे।
चलिए, अब जानते है की गूगली बॉल कैसे डालते है। गूगली डालने के लिए आपको गेंद को इस तरह से पकड़ना होगा जैसा की इस फोटो में दे रखा है -
![]() |
| फोटो ली गयी है cricketbio से |
आपको बॉल को इस तरह पकड़ना है जिसमे आपकी हाथ की हथेली बॉल से दूर रहे।
गेंदबाजी के समय आप अपनी कोहनी को अपने सिर के पास ले आएं और अपनी कलाइयों को इस तरह से मोड़ें कि आपकी कलाई का पिछला हिस्सा बल्लेबाज की ओर हो। आप उंगलियां घुमाते हैं और गेंद को घुमाती हैं, यही गेंद को स्पिन करने का तरीका है। यदि यह सब सही ढंग से किया जाता है, तो गेंद को दाएं हाथ के खिलाड़ियों के लिए ऑफ-लेग पर जाना चाहिए। अगर बल्लेबाज बाहर निकलता है और अपनी क्रीज से बाहर आता है और गुगली को समझ नहीं पाता है, तो वह स्टंप हो सकता है।
अगर आपको अभी भी समज नहीं आया की गेंद कैसे पकडे तो आप इस फोटो को ध्यानपूर्वक देखें -
![]() |
| फोटो ली गयी है cricketbio से |
आप इस फोटो को ध्यान से देखें और गेंद को ठीक इसी तरह पकड़ें और जब आप हाथ घुमाके गेंद फेंकेगें तब आपकी कलाई का पिछला भाग बल्लेबाज़ की तरफ होना चाहिए, और आपकी कोहनी आपके सर के पास होनी चाहिए। और अब बस आपको गेंद फेंक देनी है बल्लेबाज़ की तरफ।
आखरी कुछ लाइन्स How to bowl a perfect Googly in Hindi पर -
तो दोस्तों आपको समज आया की गूगली गेंद कैसे डाले कमेंट करके जरूर बताइएगा और अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों परिवार के साथ जरूर शेयर कीजिये ।
यदि आप एक लेग-ब्रेक गेंदबाज हैं, जिसके पास शानदार और सटीक गुगली है, तो आप मैच आखरी ओवरों में एक लाजवाब गेंदबाज़ बन सकते है, और बल्लेबाजों को तेज गति से स्कोर करने से रोक सकते है। जितने अधिक नियमित बल्लेबाज बड़े शॉट खेलेंगे, गुगली से आउट होने की संभावना उतनी ही बढ़ जाएगी।
तो मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा और आपको अच्छा लगा ये आर्टिकल तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं, और अगर आपको लगता है कि इस लेख में और सुधार की जरूरत है या कोई गलती आपने इसमें देखी है तो आप मुझे हमारे कमेंट बॉक्स में भी बता सकते हैं। अगर आपके दोस्त भी क्रिकेट के पसंदीदा है और उन्हें भी गूगली सीखनी हो तो उसके साथ भी यह लेख शेयर करे।। यदि आपके पास क्रिकेट या किसी भी विषय से संबंधित कोई प्रश्न हैं तो आप मुझे कमेंट करके बता सकते हैं। यह लेख पड़ने के लिए धन्यवाद ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें